पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निकाय चुनाव से शुरू होगी भाजपा की उल्टी गिनती

निकाय चुनाव से शुरू होगी भाजपा की उल्टी गिनती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने शुक्रवार को लोहरदगा रोड स्थित होटल बिंदेश में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि नगर निकाय चुनाव से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। बीजेपी पहली बार निकाय चुनाव को सिंबल के आधार पर कराकर अपनी असफलता को छिपा रही है। क्योंकि शहरी इलाका बीजेपी का गढ़ रहा है। वो यह दर्शाना चाहती है कि हमने विकास के काम किए हैं। इसलिए जनता उन्हें वोट दे रही है। जबकि ऐसा नहीं है। भाजपा से सभी कौम के लोग नाराज हैं। निकाय चुनाव भाजपा की दशा व दिशा तय करेगी। पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू ने कहा कि हमलोग सभी जगहों का दौरा कर रहे हैं। गुमला के दोनों उम्मीदवार दीपनारायण उरांव व रमेश कुमार चीनी मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास की सोच से विपरीत जनता का रिजल्ट होगा। भाजपा को चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उपाध्यक्ष प्रत्याशी रमेश कुमार चीनी ने कहा कि जनता भी जान गई है कि शहर व राज्य को कांग्रेस ही विकास की ओर ले जा सकती है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मदनमोहन शर्मा, प्रदेश नेता सच्चिदानंद चौधरी, सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, जिलाध्यक्ष शिव भगत, पूर्व विधायक बैरागी उरांव, उपाध्यक्ष मानिक चंद्र साहू, अकील रहमान, रामनिवास प्रसाद, युवाध्यक्ष राजनील तिग्गा, बाघंबर ओहदार, दीपक कुमार सहित अन्य लोग थे।

खबरें और भी हैं...