पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो बच्चों की मां व छात्रा के साथ हाथ बांधकर दुष्कर्म

दो बच्चों की मां व छात्रा के साथ हाथ बांधकर दुष्कर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अल्बर्ट एक्का प्रखंड जारी की गोविंदपुर पंचायत स्थित बड़काडीह गांव की 19 वर्षीय स्कूली छात्रा और 22 वर्षीय महिला के साथ शुक्रवार को दोपहर करीब 2:30 बजे दुष्कर्म हुआ। दोनों पीड़िता ने शनिवार को थाना में आवेदन देकर रुद्रपुर गांव के 22 वर्षीय बादल सिंह व 32 वर्षीय विनय सिंह पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद दोनों आरोपी गांव से फरार है। पीड़िता छात्रा ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। परीक्षा खत्म होने के बाद वह घर आई थी। शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे वह और दो बच्चों की मां विवाहित पीड़िता एक अन्य वृद्ध महिला के साथ गांव के जंगल में लकड़ी चुनने गई थी। जंगल में लकड़ी चुनने के दौरान बादल सिंह व विनय सिंह पहुंचे और धमकाने लगे। इसके बाद दोनों ने खुद को तेतर टोली जाने की बात कहते हुए साथ रास्ता दिखाने को कहा। इनकार करने पर दोनों ने धमकी दी। वह और विवाहित पीड़िता रास्ता दिखाने के बाद लौटने लगे तो आरोपियों ने कनपट्टी में बंदूक सटा कर घनघोर जंगल में ले गए और जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों के हाथ-पैर को रस्सी से बांध कर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कहा कि आरोपी बादल सिंह भीखमपुर स्कूल में मेरे साथ पढ़ाई करता था। वह मुझसे जूनियर था। घटना के दौरान उसे और विनय सिंह को पहचान रही थी। घटना के बाद बादल सिंह व बिनय सिंह ने इसकी जानकारी गांव में जाकर किसी को देने पर दोनों को परिवार समेत जान से मार देने की धमकी दी। डर के कारण दोनों ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। मगर साथ गई वृद्ध महिला ने गांव पहुंच कर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दे दी। इस संबंध में जारी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि दोनों पीड़िता ने रुद्रपुर गांव के बादल सिंह व बिनय सिंह पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। वे फरार हैं।

खबरें और भी हैं...