तीन पदों के प्रत्याशियों के लिए वोट डालेंगे मतदाता
गुमला | नप चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद पदों के लिए मतदाताओं वोट डालेंगे। इससे पूर्व सिर्फ अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए वोटिंग किया जाता था। उपाध्यक्ष का चयन जीत कर आए पार्षद करते थे। पिछले कार्यकाल में अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र प्रसाद सिंह चुनाव जीतकर आए थे। मगर जातिवाद में फंस कर वे कुर्सी पर नहीं बैठ पाए।