पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईवीएम सील करने की होगी वीडियोग्राफी

ईवीएम सील करने की होगी वीडियोग्राफी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी श्रवण साय ने गुमला नगर पालिका आम निर्वाचन 2018 के कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित विभिन्न कोषांगों का औचक निरीक्षण किया। डीसी ईवीएम कोषांग पहुंचे और ईवीएम सीलिंग के कार्यों का निरीक्षण किया। सीलिंग कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को सीलिंग कार्य में सावधानी बरतने, प्रत्याशियों का अनुक्रम चुनाव चिह्न को फिट करने में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसका विशेष ध्यान रखने, प्रत्याशियों की मौजूदगी में ईवीएम सील करने तथा सीलिंग कार्य का विडियोग्राफी करने का निर्देश वरीय पदाधिकारी को दिया। इससे पहले टीपीसी भवन में सामग्री कोषांग में कर्मियों को बूथवार प्रतिनियुक्त मतदान टीम के लिए पैकेट चेकलिस्ट के अनुसार तैयार करने का निर्देश दिया। कोषांग के वरीय पदाधिकारी आलोक शिकारी कच्छप को अपने स्तर से बारीकी से सभी पैकेट की जांच कर संतुष्ट होने को कहा। उन्होंने सामग्रियों का अतिरिक्त पैकेटों का आकलन कर व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...