भ्रष्टाचार समाप्त करने का किया जाएगा प्रयास
रोड शो करते झामुमो प्रत्याशी व समर्थक।
भास्कर न्यूज|गुमला
नगर परिषद चुनाव के झामुमो पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल एडवर्ड पन्ना व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कलीम अख्तर के चुनाव प्रचार के लिए पूर्व विधायक भूषण तिर्की के नेतृत्व में शनिवार को बाइक रैली निकाली।
बाइक रैली थाना रोड से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए सभी वार्डों का भ्रमण कर झामुमो के पक्ष में वोट डालने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि झामुमो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को लेकर सदैव तत्पर है। आगामी नगर परिषद चुनाव में झामुमो जीतकर भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने का प्रयास करेगा। इस मौके पर अमित एक्का, ललन, आरिफ, जेम्स तिर्की, सचित पन्ना, संजय सिंह, आकाश पन्ना व संजय नायक समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
झापा ने बाइक रैली निकाली
गुमला | झापा पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शांति माग्रेट बाड़ा व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी खुर्शीद के पक्ष में वोट डालने के लिए झापा महासचिव अशोक भगत, जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा व अंजुमन इस्लामिया के सदर इरशाद उर्फ बबलू के नेतृत्व में बाइक रैली निकाल रोड शो किया। बाइक रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर अशोक भगत ने लोगो के झापा के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि झापा पार्टी क्षेत्रिय पार्टी है। झारखंड के समुचित विकास में झापा पार्टी का साथ जरूरी है। इस मौके पर मिन्हाज, मकसूद, राजू, उस्मान समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
रोड शो करते झापा प्रत्याशी व समर्थक