मतदान करने के लिए किया जागरूक
गुमला | पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में सुबह सवेरे व शनि परब सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम के गेट नंबर दो के पास आयोजित कार्यक्रम में सुबह को भजन एवं सांस्कृतिक संगीत की प्रस्तुति दी गई। सुबह के कार्यक्रम में मंजू कुमारी साहू, म्यूजिक एंड डांस एकेडेमी, सिसई के कलाकार ने विभिन्न भजन संगीत की प्रस्तुति दी व वहां उपस्थित लोगों का मन भक्तिमय कर लिया। वहीं शाम के कार्यक्रम में आदिवासी मधुकुंज गुमला के शंकर नायक ने मर्दानी झूमर, सोसो गुमला के मंजू देवी ने पारम्परिक लोक नृत्य एवं पालकोट के अवधेश सिंह ने नागपुरी लोक गीत व संगीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में दलों की टीमों के कलाकारों ने कई झारखंडी लोक नृत्य, संगीत, गायन, वादन एवं नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान मतदान के मद्देनजर लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी का लोगों से आवश्यक रूप से मतदान की अपील पढ़कर सुनाया गया।