दया, प्रेम और सेवा का संदेश देते हैं ईश्वर
गुमला धर्मप्रांतीय काथलिक महिला संघ का दो दिवसीय वार्षिक आमसभा
भास्कर न्यूज| बसिया
बसिया प्रखंड के कोनबीर नवाटोली चर्च परिसर में गुमला धर्मप्रांतीय काथलिक महिला संघ का 25वां दो दिवसीय वार्षिक आमसभा का उद्धघाटन झंडोतोलन कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गुमला धर्मप्रांत के विकर जेनरल सिप्रियन कुल्लू ने कहा कि ईश्वर का वचन ही हमारा जीवन है और हमारा दायित्व है।
ईश्वर हमें दया, प्रेम और सेवा का संदेश देते हैं। जिसका हमें पालन करना चाहिए। ईश्वर के बताए मार्ग पर चलें। महिला आज जागरूक हो रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। यह बहुत ही खुशी का बात हैं। वहीं गुमला जिले से भिखारयत के महिला समूहों ने आकर्षक गीत संगीत की प्रस्तुति की।
वहीं कई महिला समूहों की महिलाओं ने सभा को संबोधित कर महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर प्लोरा मिंज, जयंती तिर्की, प्रमिला कुजूर, सुशीला तिर्की, सुषमा कुजूर, ललिता तिग्गा, बोलीन बड़ा सहित सैकड़ों महिला मंडल के सदस्य उपस्थित थीं।