पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्याशियों ने लगाया एड़ी चोटी का जोर, किया शक्ति का प्रदर्शन

वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्याशियों ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर, किया शक्ति का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निकाय चुनाव में भोंपू से प्रचार का शोर समाप्त होने से पहले प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया। भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, झाविमो, झापा सहित चुनाव में खड़े अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अन्य उम्मीदवारों ने बाइक जुलूस, रोड शो व जनसंपर्क के बहाने अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर अपने प्रभाव को प्रदर्शित करने का प्रयास किया।

इस दौरान शहर में विभिन्न दलों के पोस्टर-बैनर लहराए गए अौर प्रत्याशियों के जय-जयकारे लगे। जिससे उनके साथ जमी भीड़ को देख मतदाता उनके पक्ष में मतदान करने का फैसला लें। वहीं वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों ने भी डोर टू डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं को रिझाया। अब सोमवार को चुनावी मैदान में खड़े विभिन्न पदों के कुल 148 प्रत्याशियों के व्यक्तित्व को परखने की बारी 31474 मतदाताओं की है। जो अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहर की सरकार का चयन करेंगे।

ईवीएम के डमी से किया गया जागरूक

वार्ड प्रत्याशी सोनी देवी ने ईवीएम की डमी सेट मंगाकर वार्ड के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। उन्होंने मशीन के माध्यम से लोगों को बताया कि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार जनता उन्हें मौका देंगे, तो वे क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडेंगी।

अब प्रत्याशियों को परखने की बारी मतदाताओं की, शहर की सरकार के लिए कल पड़ेंगे वोट, 31474 मतदाता करेंगे वोटिंग
खबरें और भी हैं...