पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वोटरों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का आश्वासन दे रहे प्रत्याशी

वोटरों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का आश्वासन दे रहे प्रत्याशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भोंपू से प्रचार का शोर शनिवार की शाम समाप्त हो गया। भोंपू से प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया। चुनावी संपर्क के अंतिम दौर में प्रत्याशियों ने वोटरों के समक्ष विभिन्न सोशल, पॉलिटिकल समीकरण से मतदान को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी शक्ति झोंक दी है। पिछले 15 दिनों से शहर की जनता को विभिन्न लोक लुभावन चुनावी वादों से रिझाने का प्रयास करने के बाद अब प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए वोटरों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का आश्वासन दे रहे हैं। दलीय आधार पर चुनाव होने के कारण वोटरों का रुझान दलीय आधार पर होने की उम्मीद पाले प्रत्याशी अपनी जीत के पक्ष में तर्क का पहाड़ खड़ा कर रहे हैं। वहीं पार्टी के भीतर असंतोष, भीतरघात तथा समान विचार वाले दलों के बीच कोई गठबंधन नहीं होने के कारण कुछ प्रत्याशी अपने व्यक्तित्व के आधार पर भी जनता से वोट देने के लिए उन्हें गोल बंद करने में जुटे हैं। वोट के ध्रुवीकरण को नजदीक से समझने वाले लोगों की मानें तो पिछले 15 दिनों का कानफोड़ू प्रचार पर मतदान के केवल 24 घंटा पूर्व का कोलाहल रहित संपर्क और सघन बैठकों का प्रभाव काफी असरदार होता है। इसमें प्रत्याशी जातीय, सामाजिक, धार्मिक आधार पर वोटरों की गोलबंदी के सारे दरवाजे को खोलकर चुनावी जंग में फतह के लिए अंतिम आजमाईश प्रारंभ कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...