स्वच्छ प्रत्याशी का चयन करें मतदाता
गुमला | महिला नेत्री हेमावती लकड़ा ने नगर निकाय चुनाव में स्वच्छ व साफ छवि के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से की है। उन्होंने कहा कि जनता शहर के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। वे ऐसे प्रत्याशी का चयन करें, जो वादों और घोषणाओं से उपर उठकर जनहित के लिए कार्य करने को संकल्पित है। जिससे आदिवासी बहुल गुमला का समुचित विकास हो सके और यहां के लोगों को सारी सुविधाएं प्रदान हो सके। इसमें महिलाओं की सहभागिता भी जरूरी है।