आंबेडकर की जीवन से प्रेरणा लें लोग
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सरकारी एवं गैर सरकारी महकमा के लोगों ने अलग-अलग समारोह का आयोजन कर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर उनके जीवन से प्रेरणा लेने तथा वंचित लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास करने पर बल दिया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामाजिक न्याय दिवस के साथ ही पांच मई तक अभियान चलाकर अनुसूचित जाति बहुल गांवों के लोगों को सरकारी सुविधा प्रदान करने की रूपरेखा तैयार की। उधर सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में भी बाबा साहब की जयंती मनाई गई। प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में छात्राें को बाबा साहब की जीवनी की जानकारी दी गई। इस मौके पर डीडीसी नागेन्द्र कुमार सिन्हा, आइटीडीए के परियोजना निदेशक कृष्ण किशोर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रतिमा पर माल्यार्पण करनेवालों में अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी महासंघ, भाकपा माले समेत अन्य सामाजिक एवं राजनैतिक संगठन के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया। भाकपा माले ने आंबेडकर जयंती को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर जिला सचिव गजेन्द्र सिंह, मुस्तकीम अंसारी, रामसकल सिंह, बदरी महतो आदि मौजूद थे।
उधर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इसमें सुदर्शन शर्मा एवं संजय कुमार ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए बाबा साहेब के व्यक्तित्व को सभी के लिए अनुकरणीय बताया। छात्रों ने नृत्य तथा गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में योगेन्द्र प्रसाद, प्रधानाचार्य सुनील पाठक, अयोध्या चौबे आदि ने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन आचार्य रवीन्द्र ने किया।
बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कई संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
पुष्प अर्पित करते अतिथि।