नाला के निकट कचरा डंप करने से बढ़ी परेशानी
लोहरदगा | शहर के बीचों बीच सदर प्रखंड के निकट नाले में कचरा फेंके जाने के कारण बदबू से लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका द्वारा नाला को ही कचरा डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। शहर का कचरा एक छोटे से नाले के निकट डंप किया जा रहा है। लोहरदगा, गुमला, कुडू, चंदवा मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है। पैदल चलने वालों को अधिक परेशानी हो रही है। इसके साथ ही कचरा में आग लगा दिए जाने से उठने वाले धुआं से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इसी रास्ते से पार होने वाले आला अधिकारियों की आंखों में पट्टी बंधी हुई है। इस ओर किसी भी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद क्षेत्र के कई स्थानों पर कचरा जमा रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के थाना रोड के समीप, नदिया रोड सहित कई जगहों पर जगह-जगह जमे कचरे से लोग परेशान हैं।