शहर में ट्रकों को घुसने से रोका, बसें चली
चुनाव के मद्देनजर वोटरों को मतदान में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर मतदान के अवधि तक रोक लगवा दिया था। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए बसों के परिचालन पर रोक नहीं थी। इस कारण बसों का परिचालन पूर्ववत रहा। भारी वाहनों के शहर में प्रवेश नहीं होने के कारण सैकड़ों की संख्या में भारी वाहन शहर के मुहाने पर खड़ी रही।