पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा टांगीनाथ धाम का विकास कराएं

बाबा टांगीनाथ धाम का विकास कराएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत के साथ शुक्रवार को टांगीनाथ धाम विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला। सुदर्शन भगत ने सीएम को टांगीनाथ धाम के बारे में जानकारी देते हुए 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित बाबा टांगीनाथ धाम रुद्र महायज्ञ में शामिल होने का न्योता दिया। टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्यों ने मंदिर के मुख्य द्वार से मंदिर तक 4 किलोमीटर सड़क जर्जर रहने से अवगत कराते हुए सीएम से सड़क निर्माण कराने की मांग की। साथ ही मंदिर परिसर में पेयजल सुविधा, विश्रामगृह सहित अन्य समस्याओं की चर्चा करते हुए बाबा टांगीनाथ थाम के विकास करने की मांग की। समिति के सदस्यों से जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के पर्यटन मंत्री से बात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराने की बात कही।

उन्होंने टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्यों को मंदिर के विकास होने का आश्वासन दिया और कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। साथ ही सड़क निर्माण कराए जाने की बात कही। इस दौरान सुदर्शन भगत ने जिले के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर बृजेंद्र पांडेय, रामकृपाल भैया, गोविंद सिंह व अशोक केसरी मौजूद थे।

मंथन
केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ टांगीनाथ धाम विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला
सीएम को स्मृति चिह्न भेंट करता प्रतिनिधिमंडल।

खबरें और भी हैं...