पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर की दीवार गिरने से महिला घायल, किया गया रिम्स रेफर

घर की दीवार गिरने से महिला घायल, किया गया रिम्स रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाघरा प्रखंड मुख्यालय के लोहरदगा रोड स्थित साजदा बीवी पर दीवार गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार साजदा बीवी अपने घर में सिलाई का काम कर रही थी। इसी दौरान बगल में छेदन साहू के घर की छत पर शादी के कार्यक्रम को लेकर पंडाल लगाया जा रहा था। इसी दौरान दीवार पर ज्यादा वजन पड़ने से 5 इंच की दीवार गिर गई। जिस वक्त दीवार गिरी उस वक्त साजदा अपने घर के आंगन में बैठकर कपड़ा सिलाई कर रही थी। साजदा पर दीवार गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल है। घर वालों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि साजदा के कमर में काफी चोट आई है। साजदा का पति जाकिर हुसैन ने बताया कि वह नि:शक्त है। घर की सारी जिम्मेवारी उसकी प|ी उठाती है। प|ी के घायल हो जाने से घर की स्थिति काफी दयनीय हो गई है।

खबरें और भी हैं...