स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष का रजिस्ट्रेशन 21 मई तक
गुमला | इग्नू से स्नातक द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के साथ स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष का पुनः रजिस्ट्रेशन बिना विलंब शुल्क के 21 मई तक किया जाएगा। कार्तिक उरांव कॉलेज स्थित इग्नू के स्टडी सेंटर के सहायक समन्वयक आलोक कुमार ने बताया कि वैसे सभी छात्र जो इग्नू के कोर्स से संबंधित हैं। वे अपना पुनः रजिस्ट्रेशन निर्धारित तिथि तक करा लें। पुनः रजिस्ट्रेशन का कार्य इग्नू की वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाएगा।