पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रत्याशियों ने लगाया दम, दांव पर कई की प्रतिष्ठा

प्रत्याशियों ने लगाया दम, दांव पर कई की प्रतिष्ठा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निकाय चुनाव में मतदान तिथि आने में अब मात्र दो दिन का समय बाकी रह गया है। शनिवार की शाम पांच बजे से भोंपू का शोर बंद हो जाएगा। प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चला सकते हैं। इसके अलावा प्रशासनिक अनुमति प्राप्त कर बिना माइक के रोड शो, वाहन से प्रचार आदि कर सकते हैं। इधर शह-मात के बीच चुनावी बयार चरम पर है।

लोकतंत्र के इस महापर्व के उत्साह में पूरा शहर डूब गया है। अब मतदाता भी खुलकर मतदान करने के लिए तैयार हैं। वहीं प्रत्याशियों ने चुनाव को लेकर पूरा दम लगा दिया है। पार्टी के नेता व कार्यकर्ता भी जोश के साथ दंगल में उतर गए हैं। चूंकि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जैसे दोनों महत्वपूर्ण पद राजनीतिक दलों के नेताओं व प्रत्याशियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। इसलिए हर चाल चली जा रही है। ताकि जीत के ताज का ख्वाब पूरा हो सके।

खबरें और भी हैं...