बाबा टांगीनाथ धाम का विकास कराएं
गुमला|जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत के साथ शुक्रवार को टांगीनाथ धाम विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला। सुदर्शन भगत ने सीएम को टांगीनाथ धाम के बारे में जानकारी देते हुए 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित बाबा टांगीनाथ धाम रुद्र महायज्ञ में शामिल होने का न्योता दिया। टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्यों ने मंदिर के मुख्य द्वार से मंदिर तक 4 किलोमीटर सड़क जर्जर रहने से अवगत कराते हुए सीएम से सड़क निर्माण कराने की मांग की।