पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह महीना पहले ही जेल से छूटी थी नक्सली पूनम

छह महीना पहले ही जेल से छूटी थी नक्सली पूनम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज।बानो | सिमडेगा

बानो की बांकी पंचायत के बिरहुली जंगल में शुक्रवार की दोपहर पुलिस और पीएलएफआई के बीच हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार महिला नक्सली पूनम टोपनो पहले भी जेल जा चुकी है। प्रखंड मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर स्थित जंगल में दोपहर 12 बजे हुई मुठभेड़ करीब एक घंटे तक चली।

शाम में एसपी संजीव कुमार ने पकड़ी गई महिला नक्सली से हुई पूछताछ के बाद बताया कि छह माह पूर्व ही पूनम जेल से छूटी थी। करीब दो वर्ष पूर्व उसकी गिरफ्तारी हुई थी। गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र की रहने वाली पूनम के एक भाई के बीएसएफ में होने तथा दिवंगत पिता के फौजी होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एक वर्ष पूर्व बानो में ही पीएलएफआई नक्सलियों के दस्ते द्वारा बानो के तत्कालीन थाना प्रभारी विद्यापति सिंह और सिपाही तुराम बिरूली की हत्या कर दी थी। उस घटना के बाद पुलिस लगातार इलाके में सक्रिय पीएलएफआई के खिलाफ अभियान चला रही है।

शुक्रवार को हुई मुठभेड़ पिछले 12 महीनों में हुई तीसरी मुठभेड़ थी। एसपी संजीव कुमार ने कहा कि शुक्रवार की मुठभेड़ में दो-तीन पीएलएफआई उग्रवादियों को पुलिस की गोली लगने की बात सामने आ रही है तथा सीआरपीएफ के साथ मिलकर बानो पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि जिले से नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...