बिशुनपुर : बॉक्साइट ट्रक पलटने से ड्राइवर की मौत
बिशुनपुर : बॉक्साइट ट्रक पलटने से ड्राइवर की मौत
बिशुनपुर |गुरदरी थाना क्षेत्र के टुटूवा मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर बॉक्साइट ट्रक के पलट जाने से ड्राइवर कुंजाम भट्ठी पाठ निवासी 35 वर्षीय रामप्रसाद खेरवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार की रात रामप्रसाद खेरवार लोहरदगा से खाली ट्रक लेकर कुंजाम बॉक्साइट माइंस जा रहा था। इसी दौरान अचानक टुटूवा मोड के बरना होटल के समीप ड्राइवर ने संतुलन खो दिया जिससे ट्रक पलट गया। घटना के बाद गुरदरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।