एक-दूसरे से गले मिलते दिखे झामुमो व कांग्रेस उम्मीदवार
एक-दूसरे से गले मिलते दिखे झामुमो व कांग्रेस उम्मीदवार
चुनाव खत्म हो गया यार। दल अलग है, तो क्या हुआ। दिल एक है, मकसद एक है। गुमला का विकास करना। अब फिक्र छोड़ो। जो होना है, वो 20 अप्रैल को होगा। तब की तब देखी जाएगी। चलो गले-मिलते है। कुछ इसी अंदाज में झामुमो के उपाध्यक्ष प्रत्याशी कलीम अख्तर और कांग्रेस से उपाध्यक्ष प्रत्याशी रमेश कुमार चीनी आपस में मिलते नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे को बधाई भी दी। इधर अनुमान लगाया जा रहा है कि उपाध्यक्ष के लिए दोनों प्रत्याशियों की स्थिति काफी मजबूत है।