वार्ड नंबर सात में पुलिस और कांग्रेस प्रत्याशी में नोंक-झोंक
वार्ड नंबर सात में पुलिस और कांग्रेस प्रत्याशी में नोंक-झोंक
गुमला | वार्ड सात का एक केंद्र सामुदायिक भवन में बनाया गया था। जहां बीएलओ पर्ची से मतदाताओं को वोट देने नहीं दिया जा रहा था। जिसे लेकर बार-बार हो हंगामे हो रहे थे। इसकी जानकारी होने पर उपाध्यक्ष प्रत्याशी रमेश कुमार चीनी वहां पहुंचे। उन्होंने पीठासीन पदाधिकारी से इसका कारण पूछा। इसपर पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि कुछ दूसरे दल के लोग आए थे। जिनके मना करने के बाद ऐसा किया जा रहा है। इसपर रमेश भड़क गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। तब तक पुलिस पहुंचकर भीड़ को बाहर जाने को कही। पुलिस ने रमेश को भी बाहर जाने को कहा। तब रमेश ने कहा कि वे प्रत्याशी है और गड़बड़ी हो रही है, तो उसे देख सकते है।