एमएलए रोड में जिप सदस्य ने पथ निर्माण की आधारशिला रखी
चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के एमएलए रोड में एमआई डिविजन गुमला से बनाए जा रहे पीसीसी पथ निर्माण की आधारशिला रखी गई।
मुख्य अतिथि जिप सदस्य प्रसन्नता खलखो, प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर, उप प्रमुख सुशील दीपक मिंज व पंसस अनिल केशरी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर सड़क की आधारशिला रखी। सड़क सोहन चौक से पीपल चौक तक बनाया जाएगा। इसकी लागत 22 लाख है व ठेकेदार शाबिर मियां है। मौके पर जिप सदस्य प्रसन्नता खलखो व प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर ने कहा कि वर्षों से इस पथ निर्माण कार्य कराने के लिए लोग संघर्ष कर रहे थे। जो आज पूरा हो रहा है। उप प्रमुख सुशील दीपक मिंज ने कहा कि काफी संघर्ष करने के बाद इस पथ की स्वीकृति मिल पाई है। मौके पर मुख्य रूप से अरुण जायसवाल, रघुनंदन प्रसाद, अनिल केशरी, सबीर खान, हसन खान, सूफियान खान , गौरी जायसवाल, फिटू सिंह, रणधीर कुजूर, नवीन कुजूर, फ्रांसिस बाड़ा , महावीर आदि मौजूद थे ।