निवर्तमान पार्षद और जेई पर प्राथमिकी दर्ज
गुमला | निवर्तमान पार्षद सीता देवी द्वारा रिश्तेदार के नाम पर राशि निकासी कर अपना आवास बनाने तथा अन्य अनियमितता के मामले को लेकर सीता देवी व कनीय अभियंता सत्यप्रकाश दास पर गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी कार्यपालक पदाधिकारी रामाशंकर राम ने दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि निदेशक लेखा प्रशासन व स्वनियोजन शिक्षा ग्रामीण विकास अभिकरण के जांच प्रतिवेदन के अनुसार सीता देवी ने रिश्तेदार सरिता देवी के नाम पर आवास आवंटित कर उसकी भूमि पर आवास निर्माण नहीं कर अपनी भूमि पर स्वयं का आवास निर्माण कराया है। इस आवास में निर्माण के कनीय अभियंता द्वारा भी गलत अनुशंसा की गई है।