- Hindi News
- National
- 5 लाख रंगदारी के लिए दंपती को जंगल ले गए अपराधी, भुजाली से काटकर पत्नी की हत्या
5 लाख रंगदारी के लिए दंपती को जंगल ले गए अपराधी, भुजाली से काटकर पत्नी की हत्या
पांच लाख रुपए रंगदारी के लिए अपराधियों ने सोमवार की रात करीब आठ बजे रायडीह के केमटे जमाखोर निवासी 45 वर्षीय मुन्नू सिंह और उसकी प|ी मनरेगा मेठ शीला देवी का अपहरण करने के बाद भुजाली से काटकर शीला की हत्या कर दी। मुन्नू सिंह ने अपराधियों के चंगुल से भागकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मंगलवार की शाम बर टोंगरी जंगल से शीला का शव बरामद किया है। उसके दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे। गर्दन के चार हिस्सों और एक हाथ को भुजाली से पूरी तरह काट दिया गया था। इस संबंध में मुन्नू सिंह ने जगरनाथ गोप और शंकर गोप पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने शंकर गोप को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्राथमिकी में मुन्नू सिंह ने कहा कि सोमवार की रात वह अपनी प|ी शीला देवी और चार बच्चों 13 वर्षीय पूनम कुमारी,12 वर्षीय बबिता कुमारी, 9 वर्षीय अनिता कुमारी और 5 वर्षीय बेटा प्रदीप कुमार के साथ खाना खाने के बाद सोने की तैयारी में थे। इस दौरान घर का दरवाजा खुला था। तभी गांव का जगरनाथ गोप घर में घुसा और बाइक निकालकर जंगल की ओर छोड़ने को कहा। इनकार करने पर उसने भुजाली निकाल कर जान मारने की धमकी देते हुए जबरन बाइक निकलवाई और मेरे साथ प|ी को भी बरटोंगरी जंगल ले गया। वहां पहले से शंकर गोप मौजूद था। इसके बाद दोनों ने मिलकर पति-प|ी के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद कहा कि बागवानी किए हो 5 लाख रुपए रंगदारी दो। पैसे नहीं रहने की बात कहने पर अपराधियों ने उनके मुंह को बांध कर बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद प|ी को घर ले जाने की बात कहकर बाइक में बैठा कर चले गए। इधर काफी छटपटाने पर उसके पैर की रस्सी खुल गई और वह जंगल से भागकर लोंगा बस्ती में सहिया रिश्तेदार बहाल सिंह के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
मोबाइल का नेटवर्क नहीं रहने के कारण रात में पुलिस को सूचना नहीं दे सका। मंगलवार की सुबह प|ी को ढूंढता हुआ घर पहुंचा, तो बच्चों ने उन्हें सिर्फ जगरनाथ और शंकर के दुबारा घर आने की जानकारी दी। बच्चों ने बताया कि अपराधियों ने उनलोगों को भी मारने की धमकी देकर रुपए ढूंढे। रुपए नहीं मिलने पर एक मोबाइल व दरवाजे में टंगे पेंट के पॉकेट से 700 रुपए निकाल कर भाग निकले।