पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल सुबह 8 बजे से तीन हॉल में होगी मतगणना 9.30 बजे से आने लगेंगे वार्ड पार्षदों के परिणाम

कल सुबह 8 बजे से तीन हॉल में होगी मतगणना 9.30 बजे से आने लगेंगे वार्ड पार्षदों के परिणाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की सरकार के चयन में ईवीएम से गुमला की जनता का फैसला सामने आने में अब काफी कम समय बचा है। बंद पिटारे से 148 प्रत्याशियों के चुनावी किस्मत का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। सुबह के आठ बजे से जशपुर रोड स्थित मत्स्य कॉलेज के वज्रगृह में मतगणना शुरू होगी। वोटों की गिनती के लिए तीन हॉल बनाए गए हैं। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद के अलग-अलग हॉल है। मतगणना के लिए प्रत्येक हॉल में दस टेबल लगेंगे। 150 कर्मी मौजूद रहेंगे। इनमें प्रत्येक टेबल में तीन-तीन कर्मी को लगाया जाएगा। जबकि 60 अन्य कर्मी सिलिंग आदि कार्य के लिए लगे रहेंगे। 9.30 बजे से वार्ड पार्षदों का परिणाम सामने आने लगेंगे। जबकि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का रुझान 10.30 बजे से आनी शुरू हो जाएगी। अनुमान है कि 12 बजे तक सभी पदों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। शाम के छह बजे तक विजयी प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी के माध्यम से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके बाद चुनावी शोर समाप्त हो जाएगा। इधर मतगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर की तैयारी पूरी की जा रही है। बुधवार को दोपहर में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त दिनेशचंद्र मिश्रा, एसी आलोक शिकारी कच्छप, एसडीओ केके राजहंस, सीओ महेंद्र कुमार, उपनिर्वाचन पदाधिकारी अजय तिर्की ने पहुंचकर वज्रगृह का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा व मतगणना को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया।

3 -अलग-अलग हॉल में होगी काउंटिंग

08 बजे सुबह मतणना का काम किया जाएगा शुरू

10.30 बजे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का रुझान होगा शुरू

150 मतगणनाकर्मी हॉल में होंगे 90 टेबल व 60 सिलिंग में रहेंगे

148 प्रत्याशियों के बंद पिटारे से चुनावी किस्मत का परिणाम शुक्रवार को होगा घोषित

6 बजे शाम तक विजयी प्रत्याशियों को मिलेगा प्रमाण पत्र

12 बजे तक सभी पदों का रिजल्ट होगा जारी

वज्रगृह पहुंचकर निरीक्षण करते अधिकारी।

अलग-अलग कमरे में रखी गई है ईवीएम

मतगणना केंद्र में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद पद की ईवीएम को अलग-अलग कमरे में रखा गया है। सभी कमरों में ताला लगाकर सील कर दिया गया है। ताकि किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। 20 अप्रैल को ही सील तोड़कर मतगणना शुरू की जाएगी।

जैप - 1 व सीसीटीवी की सुरक्षा में है ईवीएम

स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा के लिए जैप- 1 के 19 जवानों को लगाया गया है। इनमें एक ऑफिसर, तीन हवलदार, 13 सिपाही, एक ड्राइवर व एक कूक है। इसके अलावा सैप के पदाधिकारी भी हैं। जबकि किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका को लेकर दमकल गाड़ी भी है।

खबरें और भी हैं...