पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 160 गांवों में नहीं हो रही ग्रामीण उद्यमियों की पहचान

160 गांवों में नहीं हो रही ग्रामीण उद्यमियों की पहचान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग की आेर से ग्रामीण उद्यमियों को चिह्नित करने के लिए किया जानेवाला सर्वेक्षण 160 गांवों में नहीं हो रहा है। इन गावों में ग्रामीण समन्वयकों की नियुक्ति नहीं होने के कारण काम प्रभावित है। उद्योग विभाग जिला एवं प्रखंड स्तर पर उद्यमी समन्वयकों की नियुक्ति की है। प्रखंड समन्वयकों को ग्रामीण समन्वयक नियुक्त करने की जिम्मेवारी दी गई थी। लेकिन अब तक 945 में से मात्र 785 गांव में ही ग्रामीण उद्यमी समन्वयक को चिह्नित किया गया है। प्रखंड स्तरीय उद्यमी समन्वयकों की नियुक्ति सरकार ने निर्धारित मानदेय के आधार पर की है। किंतु गांव स्तर पर नियुक्त ग्रामीण समन्वयकों को कार्य के आधार पर पारिश्रमिक भुगतान की व्यवस्था थी। ग्रामीण समन्वयक गांव में भ्रमण कर वहां के ग्रामीणों द्वारा कृषि कार्य के अलावा कुटीर उद्योग एवं परंपरागत उद्योग के माध्यम से कोई आजीविका चला रहे हैं, उन्हें सूचीबद्ध कर प्रोत्साहित करने की योजना है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ए टोप्पो ने बताया कि उपायुक्त के स्तर से सभी प्रखंड उद्यमी समन्वयकों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। उनके कार्यों की समीक्षा भी की गई है।

खबरें और भी हैं...