पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंट्रोल यूनिट का सिर्फ रिजल्ट सेक्शन ही खोलें

कंट्रोल यूनिट का सिर्फ रिजल्ट सेक्शन ही खोलें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निकाय चुनाव में मतगणना कार्य के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों को बख्तर साय मुंडल स्मृति भवन में बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक सदर अनुमंडल पदाधिकारी केके राजहंस और जिला शिक्षा पदाधिकारी जयंत मिश्र ने मतगणनाकर्मियों को मतगणना की प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षद, उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों की मतगणना की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

मतगणना टेबुल पर मतगणना पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को सबसे पहले कंट्रोल यूनिट वाला कैरी बाॅक्स उपलब्ध कराया जाएगा। मतगणना पदाधिकारियों द्वारा उसे खोलने से पहले एड्रेस टैग से एड्रेस का मिलान कर लेंगे। इसके बाद कंट्रोल यूनिट कैरी बाॅक्स से बाहर निकालेंगे। बताया गया कंट्रोल यूनिट का रिजल्ट सेक्शन ही खोला जाएगा। शेष सेक्शन में कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। मतगणना के पूर्व रिजल्ट सेक्शन के तीनों सील क्रमशः स्ट्रिप सील, स्पेशल टैग एवं ब्लू पेपर सील की भलीभांति जांच कर लें। किसी भी स्थिति में स्पेशल टैग के सील को नहीं खोला जाएगा। सभी सील सही पाए जाने पर रिजल्ट वन बटन दबाकर अभ्यर्थीवार परिणाम प्रपत्र में अंकित करेंगे। परिणाम प्रपत्र पर गणन अभिकर्ता, अभ्यर्थी या निर्वाचन अभिकर्ता का हस्ताक्षर लेने के बाद भरा हुआ प्रपत्र निर्वाची पदाधिकारी को हस्तगत करा दिया जाएगा।

निर्वाची पदाधिकारी उपाध्यक्ष पद सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया राजहंस ने मतगणना में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य पूर्ण पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। सभी कर्मी प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी रखें और सतर्कता पूर्वक काम करें। मतगणना पदाधिकारियों को हैण्ड्स आॅन प्रशिक्षण भी दिया गया।

प्रशिक्षक के रूप में ईश्वर दत्त पांडेय एवं मोहम्मद जलील तथा ईवीएम के हैण्ड्स आॅन प्रशिक्षक के रूप में दीनानाथ केशरी, उदय कुमार, तुलसी कुजूर, राकेश व संजय कुमार सिंह समेत सदर अनुमंडल पदाधिकारी के अलावा जयंत कुमार मिश्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी गुमला, सदर अंचलाधिकारी महेंद्र कुमार, सिसई अंचलाधिकारी सुमंत तिर्की एवं भरनो अंचलाधिकारी अनुप कच्छप मौजूद थे।

प्रशिक्षण में उपस्थित कर्मी।

खबरें और भी हैं...