पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुलहनीय मामलों का लोक अदालत में कराएं निपटारा

सुलहनीय मामलों का लोक अदालत में कराएं निपटारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 22 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में ज्यादा मामलों का निपटारा करने को लेकर पीडीजे संदीप श्रीवास्तव ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों से पूछा कि इस अदालत के लिए आपने अभी तक कितने वादों की पहचान की है। उन्होंने चयनित मामले में दोनों पक्षों को नोटिस भेजने व सुलहनीय मामलों को इस अदालत में निपटारा कराने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कंवलजीत चोपड़ा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार मिश्रा, प्रद्युम्न सिंह, एलडीएम बी भगत, डीएलएसए के सचिव विनोद कुमार आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...