पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब तक जिले का डाटा डैशबोर्ड में अपलोड नहीं

अब तक जिले का डाटा डैशबोर्ड में अपलोड नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत सरकार के नीति आयोग ने आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े जिला के रूप में चिह्नित गुमला जिला के डाटा को डैशबोर्ड पर अपलोड करने का निर्देश दिया था। लेकिन एक माह बाद भी जिला के विभिन्न विभाग का डाटा डैश बोर्ड में अपलोड नहीं किया जा सका है। फरवरी में नीति आयोग की ओर से देश में पिछड़े जिलों के विकास के लिए जिला प्रशासन को पांच इंडीकेटर बनाकर टारगेट के हिसाब से विभिन्न क्षेत्रों में विकास करने की योजना है। इसके लिए जिलास्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारत सरकार के अधिकारी ने विजन 2022 के तहत इंडिकेटर प्वाइंट को निर्धारित कराया था। उसके बाद पांचों विकास से जुड़े वर्तमान आंकड़ों को डैशबोर्ड पर इंट्री करनी थी। जिससे कोई भी व्यक्ति उन आंकड़ों को ऑनलाइन देख सके है। इसमें 31 मार्च तक के विभागीय आंकड़ों को अपलोड करना है।

खबरें और भी हैं...