पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुनाव बाद अब हार जीत के लगाए जा रहे कयास

चुनाव बाद अब हार-जीत के लगाए जा रहे कयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब हार-जीत के कयास लगाए जा रहे है। प्रत्याशियों के अलावा मतदाताओं को भी 20 अप्रैल को होने वाली मतगणना का इंतजार है। वहीं मतगणना का समय करीब पहुंचते ही कई प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गई है। लेकिन अभी तक प्रत्याशियों ने हार नहीं मानी है और बूथवार वोटों का आकलन कर रहे हैं। चुनाव समाप्त होने के बाद कई प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालय के शटर तो दिन के समय बंद नजर आ रहे हैं। लेकिन शाम ढलते ही चुनावी कार्यालय में राजनीति के जानकारों की बैठक चल रही है। जहां वोटों का समीकरण बनाया जा रहा है। इस दौरान प्रत्याशी अपने समर्थकों से पूछ भी रहे हैं कि उनकी स्थिति क्या है। हालांकि वैसे प्रत्याशी जिन्होंने चुनाव में पैसे तो खर्च तो किए, लेकिन चर्चा-परिचर्चा में उनके नामों का जिक्र नहीं किया जा रहा है। वे अपनी स्थिति भाप चुके हैं। मगर उन्हें भी मतगणना का इंतजार है।

खबरें और भी हैं...