बाएफ केंद्रों का संचालन सेल्फ इम्पलाइड यूथ मोड पर संभव नहीं
बाएफ केंद्र प्रभारियों की बैठक महेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कहा गया कि बाएफ केंद्रों का संचालन सेल्फ इम्पलाइड यूथ मोड पर करना संभव नहीं है। इसमें सभी केंद्रों के प्रभारी अपनी सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पशुपालकों के हित में काम करना है, तो सारे बाएफ केंद्रों का संचालन गव्य विकास करें या पशुपालन विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन में ही किया जाए। जिससे पुन: किसानों-पशुपालकों के दरवाजे तक पहुंच कर उनके गाय-भैंसों में कृत्रिम गर्भाधान का काम सुचारू रूप से जारी रहेगा। इस मौके पर निरंजन बैठा, मुकेश कुमार, गीता देवी, अनिल उरांव, राम प्रसाद, प्रदीप कुमार, मनोवर अंसारी, कलीम आलम अंसारी व सिद्धराम उरांव मौजूद थे।