शहर में चलाया स्वच्छता अभियान
ग्राम स्वराज अभियान के तहत स्वच्छ भारत दिवस को लेकर शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिले के प्रशासनिक, पुलिस व शहर के लोगों ने पटेल चैक से थाना चौक होते हुए टावर चैक तक सड़क में झाड़ू लगाए। शहर वासियों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए आयोजित जागरूकता अभियान का नेतृत्व उपायुक्त श्रवण साय ने किया। स्वच्छता अभियान प्रातः 7 बजे पटेल चौक से शुरू हुआ। अभियान में उपायुक्त ने स्वयं हाथ में झाड़ू लिए शहर की सफाई में भागीदारी निभाई। उन्होंने इस दौरान कई दुकानदारों एवं गृह स्वामियों को आस-पड़ोस की सफाई रखने की अपील की। उन्होंने घर या दुकान के कुड़ा-कचरा अन्यत्र नहीं फेंकने को कहा। नगर परिषद द्वारा उपलब्ध कराई गई कूड़ेदान में कूड़ा डालने, सफाई कर्मियों का सहयोग करने, गीला और सूखा कचड़ा अलग-अलग डब्बों में डालने की सलाह दी।