आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग
गुमला |अंजुमन इस्लामिया का सदर इरशाद खान उर्फ बबलू व सचिव खुर्शीद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त श्रवण साय से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर के कठुवा में नाबालिग आसिफा के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि जम्मू की राज्य सरकार की पूरी मशीनरी घटना के लिए दोषी है। केंद्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। वहीं दूसरी ओर सरकार अमानवीय घटना की निंदा तो दूर पीड़ित परिवार की सांत्वना के लिए कुछ शब्द भी बोलना उचित नहीं समझी। प्रतिनिधिमंडल में नयाब सदर जहीर खान, नाजिमें आला, हाजी खलील असरफी, जब्बार रीजवी शामिल थे।