भाजपा नेत्री निर्मला का रिम्स में निधन
गुमला | भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति की वरिष्ठ सदस्य रहीं निर्मला सिन्हा का बुधवार को रिम्स में इलाज के दौरान 2 बजे निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थीं। भाजपा जिलाध्यक्ष सविंद्र सिंह ने कहा कि निर्मला के आकस्मिक निधन से भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शोकाकुल हैं। वह जिला भारतीय महिला मोर्चा की रीढ़ थीं और उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, विधायक शिव शंकर उरांव, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, विनय कुमार लाल, गायत्री देवी, गजाधर सिंह, दिनेश्वर प्रसाद, अनूप अधिकारी, जिला महामंत्री यशवंत कुमार सिंह, अवधेश प्रताप शाहदेव, कंचन लाल, ओमप्रकाश गोयल, सुबोध कुमार लाल, भिखारी भगत, अनिल गुप्ता, लक्ष्मीकांत बड़ाईक, राम नंदन साहू, इंदु उरांव, विद्या मिश्रा, गोपाल केसरी, सावित्री मेहता व शैल मिश्रा आदि शामिल हैं।
निर्माला सिन्हा