ट्रक का चेचिस पेड़ से टकराया, ड्राइवर घायल
ट्रक का चेचिस पेड़ से टकराया, ड्राइवर घायल
भरनो |भरनो थाना क्षेत्र के रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच 43 पर जूरा गांव के समीप ट्रक का चेचिस पेड़ से टकरा़ गया। इससे ड्राइवर राजू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक का चेचिस जमशेदपुर से रायपुर जा रहा था। इस दौरान ज़ूरा के पास चालक को झपकी आ गयी और चेचिस पेड़ से जा टकराई। भरनो थाना के एएसआई महेंद्र राणा के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। चालक जमशेदपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।