सखुआ का 13 बोटा लदी पिकअप वैन जब्त
पुलिस को देख चालक वाहन खड़ा कर भागने में सफल रहा
भास्कर न्यूज|रायडीह
रायडीह थाना और वन विभाग के संयुक्त कार्रवाई में शनिवार की रात सखुआ लकड़ी लदी पिकअप वेन को जब्त किया गया। पुलिस को देख चालक वाहन खड़ा कर भागने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार रायडीह वनपाल गंगाराम बडाईक को सूचना मिली थी की एनएच 78 से लकड़ी लदा पिकअप वेन गुमला की ओर जाने वाली है। इसपर कार्रवाई करते हुए वनपाल, सुरसांग थाना प्रभारी विजय पांडे के सहयोग से मांझाटोली में शनिवार को चांदीबाड़ा जीईएल कब्रिस्तान के समीप पिकअप को पकड़ा गया और सुरसांग थान परिसर में पिकअप वैन व 13 पीस सखुआ बोटा जब्त किया गया। वहीं पिकअप वैन में रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है।
सुरसांग थाना में अज्ञात लकड़ी तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में वनरक्षी मनोहर एक्का, सनिल राम व अकील अहमद आदि शामिल थे।