पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवी मंडप में तोड़फोड़ के विरोध में 6 घंटे रोड जाम

देवी मंडप में तोड़फोड़ के विरोध में 6 घंटे रोड जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाघरा प्रखंड मुख्यालय के देवी मंडप में रविवार को दोपहर करीब 3 बजे एक समुदाय द्वारा पूजा पाठ करने के बाद मंडप में लगे बजरंग बली का झंडा को उखाड़ फेंकने, शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने, पीतल में बनी देवी मां की आकृति वाली प्रतिमा व सोने का बना नेत्र गायब करने को लेकर दो समुदाय के बीच तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। घटना से आक्रोशित दूसरे समुदाय के लोगों ने दोपहर करीब 4 बजे से रात 10 बजे तक चांदनी चौक के समीप गुमला-लोहरदगा व घाघरा-नेतरहाट रोड को जाम रखा। एसपी अंशुमान कुमार ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने और देवी मंडप का पुनर्निर्मा निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद देर रात 7:30 बजे डीसी श्रवण साय, एसपी अंशुमान कुमार, एसडीओ केके राजहंस, एसडीपीओ भूपेंद्र राउत आदि पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग उनकी बातों को मानने को तैयार नहीं थे। जिसके कारण अधिकारियों की कोशिश विफल हो गई। लोगों ने कहा कि समीर भगत व उनके कुछ साथियों द्वारा समुदाय विशेष को मंडप में बहकाकर लाया गया। इससे पहले लोगों ने मंडप में तोड़-फोड़ व कब्जे को लेकर झखरा कुम्बा में बैठक की। यह बैठक विगत एक सप्ताह से चल रही थी। लोगों ने कहा कि समीर भगत जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शिवकुमार भगत उर्फ टुनटुन के छोटे भाई है। वे पूर्व से ही एक मामले में वारंटी है। मंडप में घटी घटना घाघरा पुलिस के संरक्षण में हुआ है।

आक्रोशित लोगों ने कहा कि जब तक समीर भगत व साथियों की गिरफ्तारी नही होती है। तब तक अनिश्चितकालीन सड़क जाम व घाघरा बंद रहेगा। साथ ही मंडप जैसा था वैसा बनाया जाए। सरना झंडा वहां से हटाया जाए, समीर भगत का हथियार का लाइसेंस रद्द किया जाए। मांगों को सुनने के बाद सभी अधिकारी देवी मंडप पहुंच कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। फिर थाना पहुंच कर आपस मे विमर्श में जुट गए।

घटना के विरोध में सड़क जाम करते लोग।

खबरें और भी हैं...