पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएच 43 को सिक्स लेन बनाने का विरोध

एनएच 43 को सिक्स लेन बनाने का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक चौक के समीप स्थित सर्कस मैदान में लोगों ने बैठ कर एनएच 43 गुमला-रांची को सिक्स लेन बनाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी कीमत में भरनो में सिक्स लेन सड़क बनाने नहीं दिया जाएगा। पहले विभाग ने फोर लेन सड़क बनाने की सूचना जारी की थी। तीन दिन पूर्व बिना किसी सूचना के सिक्स लेन सड़क बनाने के लिए विभाग द्वारा मापी की प्रक्रिया कराए जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए मापी कार्य रोक दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सिक्स लेन सड़क बनने से भरनो के सभी प्रमुख व्यावसायिक स्थान, साप्ताहिक हाट, सरना स्थान, मंदिर, धार्मिक स्थल जो एनएच किनारे स्थित हैं, ध्वस्त हो जाएंगे। ग्रामीणों ने सिसई और बेड़ो की तरह ही भरनो में भी बाइपास सड़क बनाने की मांग की। बाइपास सड़क नहीं बनाए जाने तक विरोध करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता किशोरी प्रसाद साव ने की। इस मौके पर गौरी शंकर साव, बिहारी अग्रवाल, बैजनाथ चन्द्र अधिकारी, राजेंद्र सोनी, श्रीराम केशरी, नटवर अग्रवाल, सूरज केशरी, सुनील गुप्ता, विजय केशरी, विष्णु केशरी, मनोहर अग्रवाल, अजय केशरी, पंकज केशरी, दीपू अग्रवाल, संतोष केशरी, पिंटू केशरी, पीकू केशरी, जोसेफ एक्का, बलराम केशरी, दयामनी लकड़ा, सोमारी उरांव, मंजू देवी, बुधन देवी, मोनी देवी, सुशीला देवी, पुनि देवी, बिरसमनी उरांव आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...