माता सरना की पूजा कर अच्छी बारिश की कामना
पालकोट प्रखंड स्थित उमडा पंचायत के गोंमेर गांव में खडिया विकास समिति डोकलोड के तत्ववाधान में सरहुल जतरा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरना स्थल पर पाहन पुजार बिरजू पाहन, डेंगो पाहन, माघु पाहन ने माता सरना की पूजा अर्चना कर गांव में अच्छी बारिश तथा लोगों के लिए जीवन में सु:ख समृद्धि की मंगल की कामना की। विभिन्न क्षेत्रों से आए खोड़हा दल क्रमश: सुरजमुखी महिला मंडल, गुलाब फूल महिला मंडल, सजनी महिला मंडल, दीप ज्योतिआ महिला मंडल, जैवती महिला मंडल, गोनमेर महिला मंडल, बशीलापानी महिला मंडल, छौआरी कोना महिला मंडल, कांशीडांड पहाडी महिला मंडल आदि खोढा दल ने मांदर की थाप पर एक से बढकर एक नृत्य एवं रोहतास गढीया गीत प्रस्तुत किया। बेहतर नृत्य एवं गीत प्रस्तुत करने वालों में प्रथम स्थान बैशलापानी खोढा दल, द्वितीय स्थान गोनमें बरंडा टोली खोढा दल, तृतीय स्थान छौआरी कोना खोढा दल ने प्राप्त किया। सभी उत्कृष्ट खोड़हा दल के सदस्यों को खडिया विकास समिति डोकलोड ने पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सुनीता किन्डो, शांति भगत, अमृत खडिया, पुना खडिया, दिनेश खडिया, हांदु खडिया, सनियारो खडिया, रतनी खडिया, शांति टेटे, जितेश्वर खडिया, रतिया खडिया व दशय खडिया आदि उपस्थित थे।
फोटो 15 गुम 10 में नृत्य करती महिलाएं
संस्कृति को बचाए रखें युवा : समीर उरांव
गुमला | प्रखंड के नवयुवक संघ ईटकरी की ओर से सरहुल पूजा पर शनिवार की रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ईटकिरी मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरहुल झारखंड का महत्वपूर्ण पर्व है। इस पर्व में हम प्रकृति की पूजा करते हैं। नवयुवक अपनी संस्कृति को बचाए रखें। युवा नशा पान से दूर रहें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भिखारी भगत, अनिरुद्ध चौबे, श्रवण साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, गजेंद्र महली, दीपक उरांव, मुकेश साहू, सचिन साहू, स्वरूप साहू, शंकर साहू, अर्जुन महली, नवीन कुमार, भोला साहू, लक्ष्मी उरांव, देवदत्त उरांव, अमित साहू, हीरा साहू समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
मंचासीन राज्यसभा सांसद व अन्य।