कुलिंग रेफ्रिजरेटर सर्विस सेंटर का उदघाटन
गुमला | शहर के मधुबाला गली स्थित नूर मार्केट में कुलिंग रेफ्रिजरेटर सर्विस सेंटर का उदघाटन मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला अध्यक्ष मिशिर कुजूर व अनुपचन्द्र अधिकारी ने किया। मिशिर ने कहा कि यहां के लोगों को फ्रीज, वाशिंग मशीन, कूलर आदि बनवाने के लिए रांची जैसे बड़े शहर के सर्विस सेंटर में नहीं जाना होगा। प्रतिष्ठान के संचालक सहबाज ने बताया कि प्रतिष्ठान में सभी कंपनी के फ्रीज, कूलर , वाशिंग मशीन आदि का सर्विस सेंटर खोला गया है। इस मौके पर दिनेश्वर, मुनाजिर हसन, अजमत हाजी, अहमद समेत कई लोग मौजूद थे।