कैरो में बिशु सेंदरा 20 से
कैरो | बोरसीदाग सुवर बोथवा के निकट स्थित बगीचा में 20, 21 व 22 अप्रैल को राज्य स्तरीय बिशु सेंदरा का आयोजन किया गया है। जिसमें लोहरदगा, रांची, बेड़ो, लातेहार व गुमला समेत कई जिला के ग्रामीण व समाज के अगुवागण व प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे। इसकी जानकारी देते हुए कुडू कैरो प्रखंड के प्रधान कोटवार रामनाथ उरांव ने बताया कि उक्त तिथि को कई जिला के आदिवासी समुदाय के लोग पारंपरिक हथियार व वेशभूषा व ढोल नगाड़े के साथ में साथ पहुंचेंगे। बिशु सेंदरा की तैयारी पूरी कर ली गयी है और विधि व्यवस्था को लेकर रविवार को कूड़ु स्थित राजी पड़हा भवन में बैठक की गई। बैठक में सभी आदिवासियों को बिशु सेंदरा में शामिल होने की अपील की गई।