पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी धराए

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी धराए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाघरा की नौडीहा पंचायत की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो नामजद आरोपियों एजाज अंसारी उर्फ आरीफ अंसारी और आशिक अंसारी उर्फ बबलू को एसआईटी की टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों की गिरफ्तारी लोहंजरा गांव से हुई। एसपी अंशुमान कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सामूहिक दुष्कर्म को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए एसडीपीओ भूपेंद्र राउत के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। टीम में शामिल थाना प्रभारी सुदामा चौधरी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने 38 घंटे के प्रयास के बाद फरार आरोपियों केे गांव पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल करते हुए कई जानकारी दी। जो लड़की के बयान से अलग है। वहीं तीसरा नामजद आरोपी जय लाल साहू अब भी फरार है। एसपी ने बताया कि आरोपी एजाज अंसारी का घटना से पूर्व पीड़िता के साथ एक शादी समारोह में जान पहचान हुई थी। एजाज उस शादी में ऑटो किराया में लेकर आया था। इसी दौरान उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर लिया था। इसके बाद वह लगातार पीड़िता को फोन कर तंग कर रहा था। पीड़िता को भी उसके प्रति दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन घटना के दिन एजाज ने उसे झांसे में लेकर घूमाने ले जाने के लिए तैयार कर लिया। कई स्थानों में घूमने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे घर छोड़ने के लिए आ रहा था, तभी रास्ते में एजाज के दो दोस्त उसके गांव के ही आशिक अंसारी व विजय लाल साहू से भेंट हो गई। इसके बाद दोनों ने भी नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। एसपी ने घटना के दौरान हथियार दिखाए जाने पर कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने हथियार होने की बात से इनकार किया है।

प्रेस वार्त्ता करते एसपी, डीएसपी व पींछे खड़ा आरोपी।

ऑटो में लिखे राज से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

एसपी ने बताया कि आरोपी एजाज अंसारी जब पीड़िता से शादी समारोह में भेंट कर मोबाइल नंबर मांगा था, उस समय उसने अपना नाम आरीफ बताया था। जो उसका निक नेम है। वह लड़कियों को झांसे में फंसाने के लिए इस नाम का इस्तेमाल करता रहा है। पीड़िता द्वारा उसके ऑटो में लिखे राज शब्द की जानकारी आवेदन में दिए जाने के बाद पुलिस उस तक पहुंच गई। एसआईटी की टीम में एसडीपीओ भोपेन्द्र प्रसाद राउत के अलावा थानेदार सुदामा चौधरी जेएसआई जसवंत साहू पुलिस जवान विमलेश कुमार, रंजीत बाउरी व समसुल अंसारी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...