सखुआ के 13 बोटा लदी पिकअप वैन जब्त
सखुआ के 13 बोटा लदी पिकअप वैन जब्त
रायडीह| रायडीह थाना और वन विभाग के संयुक्त कार्रवाई में शनिवार की रात सखुआ लकड़ी लदी पिकअप वेन को जब्त किया गया। पुलिस को देख चालक वाहन खड़ा कर भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार रायडीह वनपाल गंगाराम बडाईक को सूचना मिली थी की एनएच 78 से लकड़ी लदा पिकअप वेन गुमला की ओर जाने वाली है। इसपर कार्रवाई करते हुए वनपाल, सुरसांग थाना प्रभारी विजय पांडे के सहयोग से मांझाटोली में शनिवार को चांदीबाड़ा जीईएल कब्रिस्तान के समीप पिकअप को पकड़ा गया।