कसपोडया में वज्रपात से पति की मौत, पत्नी घायल
कसपोडया में वज्रपात से पति की मौत, प|ी घायल
गुमला | घाघरा थाना क्षेत्र के कसपोडया गांव के समीप मंगलवार को बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से काचा पारा गांव निवासी 45 वर्षीय मोहन तुरी की मौत हो गई। वहीं उसकी प|ी सिलवंती देवी घायल हो गईं। बताया जाता है कि मोहन अपनी प|ी के साथ ससुराल हलमाती आया था। किसी काम से दोनों काचा पारा की ओर आए थे। बारिश होने पर काचा पारा के समीप एक पेड़ के नीचे बच रहे थे। इसी दौरान वज्रपात होने से दोनों चपेट में आ गए। घटना के बाद घाघरा पुलिस ने घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।