पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 23 एटीएम में 16 बंद रही, खुली 7 में पैसे निकालने के लिए लगी कतार

23 एटीएम में 16 बंद रही, खुली 7 में पैसे निकालने के लिए लगी कतार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोटबंदी के बाद भी लोगों को कैश के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कैश की किल्लत के कारण शहर के अधिकांश एटीएम से पैसे नहीं मिल रहे हैं। मंगलवार को शहर की 23 एटीएम में से 16 एटीएम में कैश नहीं था। जबकि 7 एटीएम से ट्रांजक्शन हो रहा था। जिसमें लोगों को कतार में खड़े होकर रुपए निकालना पड़ा। जो एटीएम बंद थे उनमें अधिकांश राष्ट्रीयकृत बैंक की एटीएम हैं। जो खुले थे उनमें अधिकांश क्षेत्रीय बैंक की एटीए थे। बंद कई एटीएम के शटर गिरे हुए थे।

वहीं कैश नहीं होने के बावजूद कई एटीएम के शटर उठे हुए थे। इन एटीएम में कोई भी सूचना पट्ट नहीं लगाया गया था। ग्राहकों को जानकारी देने के लिए कोई गार्ड मौजूद नहीं था। शटर उठे एटीएम में ग्राहक के प्रवेश के बाद उन्हें कैश नही होने की जानकारी मिल रही थी। जो एटीएम खुले थे उनमें मंगलवार को कैश डाला गया था। लेकिन कुछ घंटे बीतने के बाद ही इनमे से भी अधिकांश एटीएम खाली हो गए। ज्ञात हो कि बीते शनिवार, रविवार व सोमवार को अधिकांश एटीएम बंद पड़े थे। इस संबंध एसबीआई के शाखा प्रबंधक शांति टोप्पो ने कुछ भी बताने से इंकार किया। गौरतलब है कि शहर में एसबीआई के पांच, बैंक ऑफ इंडिया का दो,आईडीबीआई के एक, सेंट्रल बैंक का एक, पीएनबी का एक, केनरा बैंक का एक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का एक, एचडीएफसी का एक, आईसीआईसीआई बैंक का दो, यूको बैंक का एक, एक्सिस बैंक का एक, इंडियन बैंक का एक, बैंक ऑफ बड़ौदा का एक, यूनाईटेड बैंक का एक, यूनियन बैंक का एक, इलाहाबाद का एक व पोस्ट ऑफिस का एक एटीएम है।

खबरें और भी हैं...