पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठवीं बोर्ड के रिजल्ट में प्रखंड स्तर पर लड़कियों का दबदबा

आठवीं बोर्ड के रिजल्ट में प्रखंड स्तर पर लड़कियों का दबदबा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायडीह(गुमला)| जैक की ओर से आयोजित आठवीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम रायडीह प्रखंड में जारी कर दिया गया। जिसमे प्रखंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय स्थान पर बालिकाओं का कब्जा रहा। तीनों छात्राएं संत अन्ना बालिका मध्य विद्यालय मांझाटोली की छात्रा हैं। 600 अंक की परीक्षा में 545 अंक प्राप्त कर प्रिया कुमारी प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान पर रही। वहीं 543 अंक के साथ अंजिता मिंज, द्वितीय स्थान तथा 540 अंक के साथ शिवानी कुमारी तृतीय स्थान पर रही। प्रखंड के विषयवार टॉपर में भी संत अन्ना बालिका विद्यालय का कब्जा रहा है। विज्ञान तथा गणित विषय में विद्यालय से पौलिना एक्का तथा एनेरिया एक्का टॉपर है।

खबरें और भी हैं...