पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन हड़पने की शिकायत पर 6 माह में नहीं हुई कार्रवाई

जमीन हड़पने की शिकायत पर 6 माह में नहीं हुई कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिशुनपुर के अंचल अधिकारी उदय सिन्हा ने एसडीओ केके राजहंस द्वारा जन शिकायत के एक मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश को बिना कोई कार्रवाई के एसडीओ को बैरंग वापस कर दिया। बिना कोई कार्रवाई किए प्रतिवेदन वापस करने तथा निर्देश का पालन नहीं करने को अनुशासनहीनता मानते हुए एसडीओ ने अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा। लेकिन ग्रामीण की जिस शिकायत को लेकर एसडीओ और सीओ के बीच आवेदन घूमता रहा। उस मामले में छह माह के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। बिशुनपुर प्रखंड के बानालात गांव निवासी उड़न उरांव ने अपनी जमीन हड़पे जाने संबंधी शिकायत उपायुक्त से की थी। उपायुक्त ने जन शिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उस आलोक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने दिसंबर 2017 में बिशुनपुर के सीओ को शिकायत के पहलु पर जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया था। किंतु सीओ के स्तर से जांच कर कार्रवाई करने के बजाए उस शिकायत को जनवरी 2018 में वापस एसडीओ को भेज दिया। इस पर एसडीओ ने सीओ से स्पष्टीकरण पूछा।

इस मामले में शिकायतकर्ता ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर शिकायत की कि उसकी शिकायत के आधार पर प्रशासन के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि शिकायत के छह माह का समय बीत गया है। जिला प्रशासन ने फिर जांच की कागजी प्रक्रिया में आवेदन को अग्रसारित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...