समझौते पर मामलों के निष्पादन के लिए नोटिस भेजने का दिया निर्देश
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 22 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर पीडीजे संदीप श्रीवास्तव ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें पदाधिकारियों से जानकारी ली कि उक्त नेशनल लोक अदालत के लिए कितने वादों की पहचान निष्पादन के लिए की गई है।
उन्होंने जानकारी ली कि अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए किस प्रकार से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को सुलहनीय मामलों काे चयनित कर दोनों पक्षों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें मामलों का निष्पादन आपसी सहमति से होता है। इस मौके पर डीएलएसए के सचिव विनोद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।