पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल्द से जल्द विजन 2022 का डाटा जमा करें

जल्द से जल्द विजन 2022 का डाटा जमा करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास भवन के सभागार में उपायुक्त श्रवण साय की अध्यक्षता में गुमला जिला विजन 2022 की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, जिला समाज कल्याण, कृषि एवं सहकारिता विभाग, पशुपालन, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पथ प्रमंडल, आरईओ, ग्रामीण विकास, शिक्षा, मत्स्य, श्रम नियोजन, उद्यान, विद्युत एवं अन्य विभागों के कार्यों व प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विजन 2022 के लिए प्लान का डाटा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई एवं कहा कि डाटा नहीं आने के कारण प्लान नहीं बना पा रहे है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को जल्द से जल्द डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। संबंधित विभागों में संचालित संचालित योजनाओं का प्रतिशत कितना है, लक्ष्य क्या है एवं अगले वित्तीय वर्ष तक के प्रतिशत का प्रतिवेदन देने को कहा है। उन्होंने सभी विभागों के पदाधिकारियों से विभाग में जो भी चालू योजना है उसे विजन 2022 के प्लान में शामिल करने को कहा। बैठक में डीडीसी नागेन्द्र कुमार सिन्हा, परियोजना निदेशक आईटीडीए कृष्ण किशोर, जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, जिला उद्यान पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल, आरईओ, विशेष प्रमंडल, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता प्रमुख रूप से मौजूद थे।

योजना का चयन कर आधारभूत संरचना तैयार करें

विदित हो कि 2022 तक जिला जिला के समुचित विकास के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर सभी चयनित योजना को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए कार्य किया जाना है। बैठक में मुख्य एजेंडा स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि व जल संसाधन, कौशल विकास व वित्तीय समावेशन समेत अन्य क्षेत्र में योजना का चयन कर आधारभूत संरचना तैयार किया जाना है। उपायुक्त ने सभी विभागों के पदाधिकारियों से विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का प्रतिवेदन देने को कहा है। उन्होंने कहा कि जिले के संसाधनों का उपयोग करते हुए मानव संसाधनों की क्षमता में संवर्धन, आधारभूत संरचनाओं के विकास को गति देना सरकार का लक्ष्य है।

खबरें और भी हैं...